Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 23 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज:कंचनपुर चौकी पर...

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 23 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज:कंचनपुर चौकी पर संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली से 58 बोरियों में लदी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 23 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज:कंचनपुर चौकी पर संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली से 58 बोरियों में लदी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी ने तस्करी की कोशिश नाकाम की है। एसएसबी जवानों ने कंचनपुर सीमा चौकी के पास एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली से 23.20 क्विंटल (2320 किलोग्राम) चाइनीज कद्दू बीज बरामद किया। इस दौरान तस्करी में शामिल दो भारतीय नागरिकों को भी पकड़ा गया। उप निरीक्षक जगदीश नारायण के नेतृत्व में एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर निगरानी बढ़ाई थी। नेपाल सीमा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर तलाशी ली गई। इसमें छिपाकर ले जाए जा रहे कद्दू बीज की खेप मिली। पकड़े गए लोग बीज के परिवहन या आयात से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। एसएसबी ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, बीज और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग बढ़नी को सौंप दिया है। कस्टम विभाग अब बीजों की किस्म और आयात नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat