श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र में लहसुन की पत्तियां खोटने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में न्यायालय ने दो लोगों को दोषी ठहराया है। दोनों को अदालत उठने तक के कारावास और एक-एक हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। यह फैसला ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बाद आया। पुलिस के अनुसार, सिरसिया थाने में वर्ष 2021 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें संदीप पुत्र शेषराम और शेषराम पुत्र भारत, निवासी उल्हवा रामनगर चरईडीह, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि लहसुन की पत्ति खोटने को लेकर हुए विवाद में दोनों ने वादिनी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। मंगलवार को इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता और कोर्ट पैरोकार ने प्रभावी पैरवी की। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को दोषी पाते हुए अदालत उठने तक के कारावास और प्रत्येक को एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के मुताबिक, प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन कनविक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य चिन्हित मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाना है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी मामले की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह सहित संबंधित थाना प्रभारियों और पैरोकारों को मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत पुराने मामलों में भी प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सिरसिया थाने में दर्ज इस मामले में न्यायालय ने दोनों दोषियों को सजा सुनाई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























