बलरामपुर में सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के बीच कौतूहल और वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।12 अक्टूबर 2026 को फेसबुक पर प्रसारित इस वीडियो में शाम के समय एक कार के सामने से मादा शेरनी जैसी दिखने वाली वन्यजीव को सड़क पार करते हुए दिखाया गया है। वीडियो को चौधरीडीह क्षेत्र का बताकर साझा किए जाने के बाद लोग इलाके में शेर की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।हालांकि,वन विभाग ने इस दावे को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग का नहीं,बल्कि किसी अन्य स्थान का है। शेर की मौजूदगी दर्ज नहीं हुई सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ गौरव गर्ग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर लोगों से सतर्क रहने और बिना किसी ठोस साक्ष्य के ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले कई वर्षों के दौरान वन्यजीव गणना में सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में वीडियो में दिखाई गई प्रजाति के शेर की मौजूदगी दर्ज नहीं हुई है। वन विभाग के अनुसार,वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर कई ऐसे संकेत मिलते हैं,जो इसके चौधरीडीह क्षेत्र का होने के दावे पर सवाल खड़े करते हैं। वीडियो में कार के भीतर बैठे लोग गुजराती भाषा का प्रयोग करते सुनाई देते हैं। इसके अलावा,वीडियो में दिखाई देने वाली घास सवाना क्षेत्र में पाई जाने वाली घास जैसी है,जो यहां के स्थानीय वन क्षेत्र की पहचान नहीं है। अनावश्यक भय की स्थिति इन परिस्थितियों के आधार पर वीडियो को चौधरीडीह का बताकर प्रसारित किया जाना भ्रामक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर किसी वीडियो को स्थानीय घटना बताकर प्रसारित करने से लोगों में भ्रम और अनावश्यक भय की स्थिति पैदा हो सकती है। वन्यजीव की मौजूदगी से संबंधित सूचना वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी से संबंधित सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। केवल वीडियो में किसी जानवर के दिखाई देने या उसके साथ किसी स्थान का नाम जोड़ दिए जाने से उस स्थान पर संबंधित वन्यजीव की मौजूदगी प्रमाणित नहीं हो जाती।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जमुनहा के कलकलवा मार्जिनल बांध पर बड़े गड्ढे:राप्ती-सरयू नहर से त्रिकुन्नी तक जर्जर हालत, सिंचाई विभाग बेखबर › श्रावस्ती के दीकौली काली माता मंदिर में नवरात्री पूजा:ग्रामीण सुबह-शाम करते हैं धूप आरती, लगाते हैं जयकारे और दुर्गा चालीसा पाठ › EVM-VVPAT Testing Under CCTV Surveillance › असिस्टेंट प्रोफेसर से 24.90 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में घर बैठे कमाई का दिया झांसा, 38 ट्रांजैक्शन में उड़ाए रुपये“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















