श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में लगा हैंडपंप खराब हो गया है। इससे ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों के रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत आ रही है। यह हैंडपंप घरों के बाहर लगा था, जिससे लोग आसानी से पानी पी लेते थे और नहा लेते थे। कपड़े और बर्तन धोने जैसे काम भी यहीं हो जाते थे। अब हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यह इलाका सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। खराब हैंडपंप की वजह से लोगों में हैजा, टाइफाइड, पेचिस और हेपेटाइटिस जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों राम कुमार, तेज राम, राजन, राधेश्याम और हरीश ने बताया कि उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












