Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मानसिक रोग न छिपाएं, समय पर इलाज कराएं:बस्ती में हॉस्पिटल में विश्व...

मानसिक रोग न छिपाएं, समय पर इलाज कराएं:बस्ती में हॉस्पिटल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर प्राचार्य ने दी सलाह

मानसिक रोग न छिपाएं, समय पर इलाज कराएं:बस्ती में हॉस्पिटल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर प्राचार्य ने दी सलाह

ओपेक हॉस्पिटल कैली में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बात की गई। थीम थी ‘वास्तविक अनुभवों को मिली सच्ची आवाजें, वास्तविक बदलाव’। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक जितना ही जरूरी है। परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। मानसिक रोग विभाग के प्रमुख डॉ. दिलीप वर्मा ने समय पर इलाज और समाज में फैली गलतफहमी दूर करने पर जोर दिया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. प्रियांका केसरवानी ने झाड़-फूंक से बचने की सलाह दी। बाल रोग विभाग की प्रमुख डॉ. अल्का शुक्ला ने माता-पिता से बच्चों को समय देने और समस्या दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा। इस मौके पर कई मेडिकल फैकल्टी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat