बलरामपुर के सादुल्लानगर में श्री आदर्श रामलीला समिति ने श्रीराम जन्मोत्सव लीला का मंचन किया। श्रद्धालु भावविभोर हुए, पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा जीवंत की। मान्यताओं अनुसार, जब राक्षसों का अत्याचार बढ़ा और रावण के आतंक से देवता परेशान हुए, तब भगवान विष्णु ने धर्म स्थापना के लिए अयोध्या के राजा दशरथ के घर माता कौशल्या के गर्भ से श्रीराम के रूप में अवतार लिया। जन्मोत्सव लीला में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रभु का स्मरण किया। रामलीला ने सत्य, धर्म, आदर्श जीवन और बुराई पर अच्छाई की विजय का महत्व बताया। कार्यक्रम में समिति सदस्य रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद जायसवाल, विष्णु गुप्ता, रामलोटन गुप्ता, रामबहोर वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता (कल्लू), अंटू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता (पप्पू), नीलेश गुप्ता, जवाहरलाल मोदनवाल, रंजन गुप्ता, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अरविंद सोनी, अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, गम भारती और पीपी मोदनवाल समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















