धर्मेंद्र कुमार गुप्ता | निचलौल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दशहरा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। निचलौल ब्लॉक के ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर और झूलनीपुर जैसे सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं बटालियन अलर्ट पर है। जवान सीमा के दोनों ओर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
नेपाल से भारत आने और भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के सामानों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीनों का भी इस्तेमाल हो रहा है। सुरक्षा बल हर संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहा है।
त्योहारों के दौरान सीमा पार से होने वाली गलत गतिविधियों को रोकने के लिए जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहा है कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। इसका मकसद लोगों को सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने का अवसर देना है।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























