Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बाइक बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत कई घायल:बढ़नी-तुलसियापुर हाईवे पर सेवरा...

बाइक बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत कई घायल:बढ़नी-तुलसियापुर हाईवे पर सेवरा के पास हादसा, इलाज के बाद घर भेजा

बाइक बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत कई घायल:बढ़नी-तुलसियापुर हाईवे पर सेवरा के पास हादसा, इलाज के बाद घर भेजा

बढ़नी-तुलसियापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेवरा के पास सोमवार को एक ई-रिक्शा बाइक बचाने की कोशिश में बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत बढ़नी के पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया। तुलसियापुर निवासी प्रमोद अग्रहरी (25) ई-रिक्शा चला रहे थे। ऑटो में नीतू (22), उनके पति देवेंद्र और उनका छोटा बच्चा भी सवार थे। नीतू बढ़नी में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पति और बच्चे के साथ तुलसियापुर के एक अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। सेवरा के पास एक दुकान के सामने खड़े बाइक सवार ने अचानक बाइक चालू कर मोड़ दी। प्रमोद ने टक्कर से बचाने की कोशिश की, तभी ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में प्रमोद, नीतू, देवेंद्र और बच्चे को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर सभी को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर श्रवण चौधरी ने उनका प्राथमिक इलाज किया, जिसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat