बहराइच जिले के नानपारा तहसील के बलहा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा स्थित कमचियारा में श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती का और भजन आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद भी बांटा गया। नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा जी का दरबार फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा पंडाल जगमगा रहा है। पंडाल की मनमोहक सजावट और भक्तिमय माहौल श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहा है। मां के दर्शन के लिए भक्तों में काफी उत्साह दिख रहा है। समिति के अध्यक्ष आसाराम पटेल, उपाध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, महामंत्री राजेंद्र विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष चंदन टेकरीवाल हैं। राजेश विश्वकर्मा, आजाद कुमार, श्याम सुंदर, गोपाल, जंगली, विनोद कुमार, विकास कुमार और दीपचंद जैसे सदस्य भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। मां दुर्गा की जी पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया जा रहा है। कमचियारा में सजा मां दुर्गा जी का भव्य दरबार क्षेत्र में धार्मिक आस्था और नवरात्रि की उमंग को और भी खास बना रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























