Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में विधायक राम फेरन पांडेय पहुंचे समय माता मंदिर:सेमगढ़ा और बढ़ईपुरवा...

श्रावस्ती में विधायक राम फेरन पांडेय पहुंचे समय माता मंदिर:सेमगढ़ा और बढ़ईपुरवा के मंदिरों में दर्शन कर लोगों से मिले, दिया आस्था का संदेश

श्रावस्ती में विधायक राम फेरन पांडेय पहुंचे समय माता मंदिर:सेमगढ़ा और बढ़ईपुरवा के मंदिरों में दर्शन कर लोगों से मिले, दिया आस्था का संदेश

श्रावस्ती की 290 विधानसभा क्षेत्र में नवरात्रि के अवसर पर भक्ति का माहौल दिखा। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम फेरन पांडेय सेमगढ़ा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर और बढ़ईपुरवा स्थित समय माता मंदिर पहुंचे। विधायक राम फेरन पांडेय ने दोनों मंदिरों में माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में दान-दक्षिणा भी अर्पित की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखने को मिला। विधायक ने लोगों को धर्म, आस्था और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उनकी इस यात्रा से स्थानीय श्रद्धालुओं में भी खुशी दिखी। सेमगढ़ा चौराहा के दुर्गा माता मंदिर से लेकर बढ़ईपुरवा के समय माता मंदिर तक विधायक की इस धार्मिक यात्रा के दौरान लोगों ने उनसे मिलकर अपनी भावनाएं साझा कीं। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat