![]()
युवा नेता सौरभ शुक्ला भारतवंशी ने 13 अक्टूबर मंगलवार देर रात एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की और नवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। सौरभ शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, साहस, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहेगी और हर परिवार में सुख-शांति आएगी। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की तारीफ करते हुए युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर सौरभ शुक्ला ने समिति के अध्यक्ष फूलचंद राजभर, उपाध्यक्ष सुनील गौड़, कोषाध्यक्ष शिवशरण यादव और सूरज राजभर का आभार जताया। उन्होंने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों को भी धन्यवाद दिया। इस समारोह से इलाके में धार्मिक आस्था, सामाजिक मेलजोल और एकता का संदेश दिया गया। अंत में उन्होंने मां दुर्गा से कूपनगर अजगैवा जंगल समेत पूरे क्षेत्र पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















