Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चौक कला में राप्ती नदी का बांध बहा:ग्रामीणों में दहशत, कई घर...

चौक कला में राप्ती नदी का बांध बहा:ग्रामीणों में दहशत, कई घर और खेत भी नदी में समाए


हरैया सतघरवा के ललिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौक कला में राप्ती नदी का कटान तेज हो गया है। सोमवार को मधवापुर के पास बना सुरक्षा बांध का करीब आधा हिस्सा नदी में समा गया। इससे ग्रामीणों में गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बांध अप्रैल में नदी किनारे बनाया गया था। लगातार कटान से इसका बड़ा हिस्सा बह गया है। राजेश्वरी और केदारनाथ वर्मा के फूस के मकान भी कटान की चपेट में हैं। लालू, निवर, राजेश कुमार, राम कुमार और प्रदीप कुमार के फूस के मकान पहले ही नदी में समा चुके हैं। दर्जनों किसानों के खेत भी प्रभावित हुए हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने लेखपाल अंबिकेश्वर प्रजापति को इसकी सूचना दी है। एसडीएम मनोज कुमार सरोज ने कहा कि कटान की स्थिति की जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat