Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में 25 साल से रोड खराब, मरम्मत नहीं हुई:धनोरा से नबीनगर...

बलरामपुर में 25 साल से रोड खराब, मरम्मत नहीं हुई:धनोरा से नबीनगर मार्ग ध्वस्त, स्कूल जाने वाले बच्चे और राहगीर परेशान

बलरामपुर में 25 साल से रोड खराब, मरम्मत नहीं हुई:धनोरा से नबीनगर मार्ग ध्वस्त, स्कूल जाने वाले बच्चे और राहगीर परेशान

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धनोरा से नबीनगर जाने वाला मार्ग 25 साल से खराब है। इसकी मरम्मत आज तक नहीं हुई है, जिससे यह पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। ग्राम पंचायत धनोरा में एक कंपोजिट विद्यालय है, जहां बच्चों के आने-जाने का रास्ता नहीं है। खराब सड़क के कारण बच्चे अक्सर गिर जाते हैं और उनकी किताबें भीग जाती हैं। राहगीर भी आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है, खासकर विद्यालय तक जाने वाले रास्ते को ठीक करने की अपील की है। छेदी मौर्य, रामसागर विश्वकर्मा, छेदी विश्वकर्मा, लाल जी मौर्य, राजकुमार मौर्य, भोंदू मौर्य, रामगोपाल मौर्य, ननकाने मोरिया, जीवनलाल, ननकाने यादव, जोखू यादव, नियाज खान, सिराज खान, एजाज खान, अजीम खान, पंचू खान समेत कई ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क ठीक नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat