Home उत्तर प्रदेश साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी:दुकान के सामने खड़ी थी बाइक,...

साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी:दुकान के सामने खड़ी थी बाइक, डायल 112 के बाद पुलिस चौकी में दी तहरीर

श्रावस्ती जनपद के बनगई साप्ताहिक बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। खरीदारी करने पहुंचे युवक ने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी। वापस लौटने पर उसे बाइक गायब मिली। बस स्टैंड चौराहा बांसगढ़ी निवासी अमित पाल पुत्र सुकई रविवार शाम करीब पांच बजे अपने रिश्तेदार के साथ बनगई बाजार में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल यूपी 46 सी 6088 एक दुकान के पास खड़ी कर दी और सामान खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गए। खरीदारी के बाद वापस लौटने पर अमित को अपनी बाइक नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। बाद में अमित पाल ने जमुनहा पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक की तलाश में जुटी है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat