BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती – लक्ष्मनपुर बाजार चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब:राहगीरों की...

श्रावस्ती – लक्ष्मनपुर बाजार चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब:राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढों से हादसे का डर और बदबू से बीमारी का खतरा

0
10

श्रावस्ती जनपद में सिरसिया ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार से परसिया राजा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर लक्ष्मनपुर बाजार चौराहे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी और बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है।

 

जलभराव के बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हलीम रानी ने बताया कि काफी समय से सड़क पर पानी भरा हुआ है। पानी जमा रहने के कारण अब उसका रंग काला पड़ गया है और उससे दुर्गंध भी उठ रही है। इससे आसपास के लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

संबंधित खबरें

पप्पू वर्मा ने बताया कि जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों के कपड़े गंदे होने के साथ ही पानी में मौजूद गंदगी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं साद्दीक ने कहा कि बुजुर्ग और महिलाओं के लिए सड़क पार करना सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। पानी के अंदर गड्ढे दिखाई नहीं देते, ऐसे में लोगों को संभलकर रास्ता पार करना पड़ता है। स्थानीय निवासी दिनेश ने बताया कि इसी मार्ग से दो पहिया और चार पहिया वाहन भी गुजरते हैं। पानी के अंदर बने गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा गिरने का डर बना रहता है। कई बार वाहन चालक असंतुलित भी हो जाते हैं।

रिंकू वर्मा ने कहा कि जलभराव के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क पर जमा पानी की उचित निकासी की व्यवस्था कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था होने के बाद ही समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।