बहराइच में लगातार बारिश के बाद उफन रही घाघरा नदी का जलस्तर अब तेजी से कम हो रहा है। नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण महसी, शिवपुर और मिहींपुरवा क्षेत्र के करीब 30 गांव पानी से घिर गए थे। जलस्तर घटने के बाद इन इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। लगातार जलस्तर कम होने से ग्रामीण इलाकों में भरा बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे निकल गया है। इससे आवागमन बेहतर हुआ है और तटवर्ती गांवों के लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान उन्हें घरों में पानी घुसने और आवागमन रुकने की चिंता थी। अब पानी कम होने से रोजमर्रा की गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। प्रशासन भी प्रभावित इलाकों पर नजर रख रहा है।
और पढ़ें
›
गोविंद शुगर मिल को ही मिले गन्ना क्रय केंद्र:सांसद आनंद गोंड ने जिलाधिकारी और गन्ना अधिकारी को लिखा पत्र
›
इटहिया में सफाई नहीं होने से ग्रामीण खुद साफ कर:गंदगी से पटी नालियां, जल निकासी ठप; मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, अधिकारियों से मांग
›
नरखोरिया में बाइक ने 4 लोगों को मारी टक्कर:बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुजुर्ग और छात्रा समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
संबंधित खबरें









































