BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम यमन में हूती के ठिकानों पर हमला, सरकारी सेनाओं ने बरपाया कहर

यमन में हूती के ठिकानों पर हमला, सरकारी सेनाओं ने बरपाया कहर

0
2

सना (यमन)। यमन में सऊदी-समर्थित सरकारी सेनाओं ने हूती नियंत्रित राजधानी सना पर हवाई हमले कर कहर बरपाया है।

यमन सरकार समर्थक सेनाओं का कहना है कि उन्होंने ताइज प्रांत के अल-तव्वाही मोर्चे और लाहिज प्रांत के अल-बाहा जिले में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ 97 सटीक हमले किए।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल माजिद अब्दुल्ला अल-नुजैली ने बताया कि इन अभियानों में विमानों, ड्रोन, तोपखानों, मिसाइलों और स्नाइपर्स का इस्तेमाल किया गया।

संबंधित खबरें

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि हमले में हूती के 260 लड़ाकों को ढेर कर दिया गया। हूती के सैन्य वाहनों के साथ-साथ परिवहन और आपूर्ति वाहनों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

हालांकि कुछ घंटे पहले उन्होंने कहा था कि सरकार-समर्थक सेनाओं ने सना, मिडी, बाकिम, अल-जौफ, मारिब, अल-बैदा, लाहिज और ताइज में हूती विद्रोहियों पर 257 हमले किए। हमलों में कम से कम 700 लड़ाके मारे गए।

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat