Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बढ़ईपुरवा समय माता मंदिर में नवरात्र की विशेष पूजा:नौ दिन तक गूंजेगी...

बढ़ईपुरवा समय माता मंदिर में नवरात्र की विशेष पूजा:नौ दिन तक गूंजेगी मां दुर्गा की जयकार

0
1
बढ़ईपुरवा समय माता मंदिर में नवरात्र की विशेष पूजा:नौ दिन तक गूंजेगी मां दुर्गा की जयकार

श्रावस्ती के बढ़ईपुरवा स्थित समय माता मंदिर में नवरात्र पर आज खास पूजा होगी। इकौना तहसील के इस मंदिर में दूर-दूर से कई महिलाएं और श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा करने पहुंचेंगे। महिलाएं भक्ति गीत गाएंगी, सैकड़ों लोग आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लेंगे। इस बार पहली बार नवरात्र पर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई है। नौ दिन तक लगातार पूजा और आरती के बाद भक्तों को मिठाई व प्रसाद दिया जाएगा। दूर-दूर से आने वाले भक्त माता के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगेंगे। नौ दिन की पूजा खत्म होने के बाद मां दुर्गा की मूर्ति को सीताकुंड झील में विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। कमेटी के सदस्य संजय सिंह एडवोकेट, आकाश सिंह, जयकरण सिंह और अनिल कुमार समेत कई लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat