सिद्धार्थनगर में गुरुवार की सुबह युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर बैठा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती का कहना है कि जब तक युवक को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है। यह पूरा मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र का है। थाने से लौटने के बाद टावर पर चढ़ी युवती दरअसल, बनगवा बरई गांव निवासी युवती गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बैदौला चौराहे पर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिजनों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस पहले प्रेमी और प्रेमिका को थाने लेकर आई थी। वहां दोनों को समझाने-बुझाने के बाद वापस भेज दिया गया। इसके बाद युवती टावर पर चढ़ गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› लेहरा में दुर्गा पूजा समिति ने जागरण कराया:देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक चला भक्तिमय आयोजन › गौर बाजार में दुर्गा जागरण कार्यक्रम आयोजित:देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे, श्रद्धालु झूमे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे मुख्य अतिथि › कोरियनपुरवा में मां दुर्गा की पूजा और अर्चना:भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु, प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रसारण भी किया जा रहा है › श्रावस्ती के भुजंगा में धनुष भंग की लीला का मंचन:परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















