Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के भुजंगा में धनुष भंग की लीला का मंचन:परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने...

श्रावस्ती के भुजंगा में धनुष भंग की लीला का मंचन:परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

0
5
श्रावस्ती के भुजंगा में धनुष भंग की लीला का मंचन:परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

श्रावस्ती जनपद के भिनगा तहसील क्षेत्र के भुजंगा गांव में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्री रामलीला समिति की ओर से बुधवार रात रामलीला के चौथे दिन धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला में दिखाया गया कि मिथिला नरेश जनक के दरबार में आयोजित धनुष यज्ञ के दौरान बड़े-बड़े राजा शिव धनुष को उठाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को तोड़ दिया। धनुष टूटते ही दरबार में हलचल मच गई और श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… इसके बाद भगवान परशुराम के आगमन से मंच पर रोमांच बढ़ गया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। परशुराम की भूमिका में सत्यम पाण्डेय ने अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को प्रभावित किया, जबकि लक्ष्मण की भूमिका में संजय यादव ने निर्भीक अंदाज और शानदार संवाद अदायगी से खूब तालियां बटोरीं। दोनों कलाकारों के बीच हुए संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर डॉ. रवींद्र प्रताप तिवारी, सुमित पाण्डेय, एबीवीपी जिला संयोजक सुधांशु पाण्डेय, शिवकुमार यादव, मिनती राम वर्मा, सिपाही यादव और कमल किशोर सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat