बहराइच जनपद नानपारा के विकास खण्ड बलहा के कोरियन पुरवा बलहा गांव में गुरुवार रात मां दुर्गा जी की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई। नव दुर्गा पूजन समिति ने किया। पुजारी बृजेश कुमार पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। इसके बाद माता रानी की भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण गया। माता रानी का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया था। रंग-बिरंगी रोशनी से पूजा स्थल की शोभा बढ़ गई। मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण का प्रसारण भी किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने आनंद लिया। नव दुर्गा पूजन समिति के आयोजक एवं अध्यक्ष मगन बिहारी एडवोकेट, उपाध्यक्ष मुरलीधर मौर्य, कोषाध्यक्ष माता प्रसाद मौर्य, अतुल कुमार मौर्य और अनुज कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने मां स्कंदमाता के दर्शन किए:नवरात्र के पांचवें दिन श्रावस्ती के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे, चुनरी चढ़ाकर मांगा आशीर्वाद › बलरामपुर में ललिया के पीएम श्री विद्यालय में मदर मेला:प्रदर्शनी और खेलकूद से बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य पर जोर दिया गया › चाइनीज मांझे पर कार्रवाई की मांग:मौतों पर आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन › एनसीसी कैडेटों ने टीबी जागरूकता रैली निकाली:फरेंदा में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' नारे के साथ लोगों को दी जानकारी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















