बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी की पावन धरती देवीपाटन धाम में गुरुवार शाम भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऐतिहासिक सूर्यकुंड दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा, भक्तिमय भजनों और भव्य महाआरती ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित संगीत संध्या, महाआरती और लाइट एंड साउंड शो में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम शुक्रवार रात तक चला। महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब सूर्यकुंड के चारों ओर सजाए गए असंख्य दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी का प्रतिबिंब जल में दिखाई दिया तो पूरा परिसर जगमगा उठा। पुरोहितों ने विशाल आरती दीपों के साथ मां भगवती की आराधना की। घंटियों की गूंज और आरती की लौ के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक अनुभूति की। मांडवी के भजनों ने बांधा समां संगीत संध्या में मांडवी ने मां भगवती की आराधना में भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, मां पाटेश्वरी की महिमा और देवीपाटन शक्तिपीठ की धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के जरिए मंदिर की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगम आकर्षक लाइटिंग और आधुनिक दृश्य-श्रव्य तकनीक से सजे लाइट एंड साउंड शो ने देवीपाटन धाम की गौरवशाली विरासत को जीवंत किया। आयोजन को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शक्तिपीठ की पहचान व्यापक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। महंत मिथलेश नाथ योगी रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीडीओ हिमांशु गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन के साक्षी बने। दीपों की जगमगाहट, भजनों की मधुरता और महाआरती की भव्यता ने इस शाम को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चाइनीज मांझे पर कार्रवाई की मांग:मौतों पर आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन › एनसीसी कैडेटों ने टीबी जागरूकता रैली निकाली:फरेंदा में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' नारे के साथ लोगों को दी जानकारी › सात साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार:आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा; एएसपी बोले- कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास करेगी पुलिस › मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद:बहराइच के कतर्नियाघाट में पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















