बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा की धूम है। गांव में आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। सुबह से ही पूजा स्थलों पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पोखरा के मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र है। मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया है। गांव में राजेंद्र प्रजापति और सीताराम प्रजापति के यहां भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन जगहों पर भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र को लेकर गांव के युवाओं में काफी उत्साह है। वे पूजा पंडालों की सजावट और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीणों की सक्रियता से गांव में उत्सव जैसा माहौल बना है। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पोखरा का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भिनगा सीएचसी में 3 डॉक्टर अनुपस्थित,प्रसव कक्ष में पानी नहीं:सीएमओ ने दी अनुशासनात्मक चेतावनी, डिस्चार्ज पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र › उतरौला में बेल्जियम से आया 308 पहियों वाला ट्रक:बलरामपुर चीनी मिल जा रहा, देखने के लिए उमड़ी भीड़, बिजली के पोल और पेड़ हटाने पड़े › गालापुर वटवासिनी धाम में दीपोत्सव, अधिकारी-जनप्रतिनिधि पहुंचे:शारदीय नवरात्र पर देर रात तक गूंजे जयकारे, मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया › बन्नीढाला ने जमली को हराकर सुपर लीग मुकाबला जीता:मंगलपुर पटखौली क्रिकेट प्रतियोगिता में ओमप्रकाश जायसवाल और भरत शुक्ला ने किया शुभारंभ“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















