मंगलपुर पटखौली ग्राउंड पर कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। सुपर लीग मैच में बन्नीढाला ने जमली को 5 विकेट से हराया। जमली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 129 रन बनाए। जवाब में बन्नीढाला ने सातवें ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इस जीत से बन्नीढाला ने प्रतियोगिता में दावेदारी मजबूत की। लीग मैचों में बन्नीढाला ने मठिया को और जमली ने भुवनी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। मैच से पहले ब्लॉक प्रमुख संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। भाजपा नेता भरत शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य इस्तखार (टुनटुन), जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, ग्राम प्रधान सुमेर सिंह, सिराजुद्दीन अली, बलराम सिंह, गणेश, अफजल, अनूप, संदीप और दीपक समेत अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भिनगा सीएचसी में 3 डॉक्टर अनुपस्थित,प्रसव कक्ष में पानी नहीं:सीएमओ ने दी अनुशासनात्मक चेतावनी, डिस्चार्ज पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र › उतरौला में बेल्जियम से आया 308 पहियों वाला ट्रक:बलरामपुर चीनी मिल जा रहा, देखने के लिए उमड़ी भीड़, बिजली के पोल और पेड़ हटाने पड़े › गालापुर वटवासिनी धाम में दीपोत्सव, अधिकारी-जनप्रतिनिधि पहुंचे:शारदीय नवरात्र पर देर रात तक गूंजे जयकारे, मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया › केला बेचकर लौट रहे युवकों से मारपीट,नकदी और चेन छीनी:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















