BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने बांटे फल:नौतनवा में 'सेवा संकल्प...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने बांटे फल:नौतनवा में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत युवाओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया गया। इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फल बांटे और युवाओं ने रक्तदान किया। गुरुवार दोपहर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी डॉ. घनश्याम कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल बांटे। विधायक ने सभी से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मनाते हुए क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा कुणाल, तहसीलदार नौतनवा करण सिंह, डॉक्टर राजू शर्मा, डॉक्टर अमित कुमार और आर.के. शाही समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे