BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भारी में नालियां जाम, जल निकासी ठप:लंबे समय से सफाई न होने...

भारी में नालियां जाम, जल निकासी ठप:लंबे समय से सफाई न होने से गंदगी और झाड़ियों से पटी, बीमारियों का खतरा बढ़ा

श्रावस्ती जिले के भारी गांव में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। गांव की नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण पूरी तरह से पट चुकी हैं, जिससे जल निकासी बंद हो गई है। नालियों में काला और बदबूदार पानी जमा है। इनमें अत्यधिक घास-फूस और जंगली झाड़ियां उग आई हैं। सफाई ठीक न होने से नालियां पूरी तरह से चौक हो गई हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से उनमें गंदगी जमा हो गई है। इस गंदगी पर घास-फूस उग आई है, जिससे पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया है। नालियों में ठहरे इस काले और गंदे पानी के कारण मच्छर और दूसरे कीटाणु पनप रहे हैं। इससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। पानी की निकासी न होने से थोड़ी सी बारिश या घरों से निकला इस्तेमाल किया गया पानी सड़कों पर बहने लगता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नालियों की तुरंत सफाई कराई जाए। इससे जल निकासी ठीक हो सकेगी और लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी।