श्रावस्ती में कई सालों तक मन्नतें मांगने पर भी बेटी नहीं हुई। 12 दिन पहले गाय ने बछिया को जन्म दिया तो परिवार ने उसे बेटी मान लिया। बछिया का नाम लक्ष्मी रखा। बरही कार्यक्रम किया गया। इसके बाद उसकी छठी और शनिवार रात बरही की रस्म धूमधाम से मनाई गई। बरही कार्यक्रम में करीब 200 से 250 लोगों को भोजन कराया गया। घर पर डीजे भी लगाया गया था। गांव के करीब 45 से 50 परिवारों के लोग आयोजन में शामिल हुए। महिलाओं ने सोहर गाए और बच्चे डीजे पर जमकर झूमे। देर रात तक घर में त्योहार जैसा माहौल बना रहा। सीमित साधनों में रहने वाले नग्गू के परिवार के इस आयोजन की गांव में चर्चा रही। के इकौना क्षेत्र के कोरी पुरवा महजिदिया गांव तीन बेटों के बाद बछिया को माना बेटी किसान नग्गू ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं, लेकिन घर में बेटी नहीं है। गाय ने जब बछिया को जन्म दिया तो उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके घर में बेटी आई हो। इसी भावना से उन्होंने बछिया की छठी और बरही की रस्म पूरी की। परिवार ने बछिया को भी उसी तरह दुलार दिया, जैसे घर में जन्मी बेटी को दिया जाता है। बरही कार्यक्रम में मजरे के करीब 45 से 50 परिवारों के लोगों को निमंत्रण दिया गया था। करीब 200 से 250 लोगों के लिए भोजन तैयार कराया गया। रात में डीजे लगाया गया, जिस पर बच्चों ने जमकर डांस किया। महिलाओं ने सोहर गाकर बछिया के जन्म की खुशी मनाई। ग्रामीणों के जुटने से पूरा घर देर रात तक उत्सव में बदला रहा। तीन साल पहले भी बछिया की मनाई थी बरही नग्गू ने बताया कि बछिया के जन्म पर इस तरह खुशी मनाने का यह उनका पहला मौका नहीं है। करीब तीन साल पहले वह बलरामपुर के राजापुर भरिया स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। उस दौरान भी उनकी गाय ने बछिया को जन्म दिया था। उन्होंने तब भी उसे बेटी मानकर बरही संस्कार कराया था। ग्रामीण बोले- आयोजन से मिला गौसेवा का संदेश ग्रामीण विनोद कुमार ने कहा कि परिवार ने बछिया को बेटी मानकर बरही का आयोजन कर समाज को गौसेवा का संदेश दिया है। उनका कहना है कि गोवंश के साथ मारपीट करने के बजाय उनकी सेवा और देखभाल की जानी चाहिए। वहीं, राजू सिंह ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद नग्गू ने बछिया के जन्म पर जिस तरह खुशी मनाई, वह भावनात्मक संदेश देता है। आयोजन के बाद पूरे गांव में परिवार और बछिया की बरही चर्चा का विषय बनी रही।
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...

















































