BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बनकटी के विष्णु पाण्डेय बने यूपी पुलिस में दरोगा:नियुक्ति पत्र मिलने पर...

बनकटी के विष्णु पाण्डेय बने यूपी पुलिस में दरोगा:नियुक्ति पत्र मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

नगर पंचायत बनकटी के आजाद नगर वार्ड निवासी विष्णु पाण्डेय का उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर चयन हुआ है। उन्हें सोमवार को नियुक्ति पत्र मिला। इस खबर से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी है। विष्णु पाण्डेय की इस सफलता पर उनके परिजन, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतकों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। विजय शंकर पाण्डेय के बेटे विष्णु पाण्डेय ने अपनी मेहनत से यह पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के दूसरे युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी।