बस्ती के गौर में सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक हुई। यह बैठक समिति परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन और उप गन्ना आयुक्त पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर अरविंद सिंह ने की। बैठक में गन्ना किसानों की कई समस्याओं पर बात हुई। इनमें गन्ना पर्ची बांटना, समय पर भुगतान, गन्ना सर्वे और तौल केंद्रों की व्यवस्थाएं शामिल थीं। अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिया कि भुगतान जल्दी कराने के लिए विभाग काम कर रहा है। किसी भी लापरवाही पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। चेयरमैन अरविंद सिंह ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना विभाग की योजनाओं का फायदा किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय पर गन्ने का सर्वे कराएं और नई खेती के तरीके अपनाएं, ताकि उत्पादन बढ़ सके। बैठक में वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेन्द्र सिंह और डायरेक्टर नगेन्द्र सिंह (उर्फ शीनकु सिंह) समेत कई गन्ना डायरेक्टर मौजूद थे। बड़ी संख्या में गन्ना किसानों ने भी हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं। किसानों ने खासकर गन्ना भुगतान में देरी, तौल केंद्रों की खराब व्यवस्था और परिवहन से जुड़ी दिक्कतें उठाईं। अधिकारियों ने इन सभी समस्याओं को जल्दी हल करने का भरोसा दिया। बैठक के आखिर में किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया। सभी से सहयोग की अपील भी की गई।
दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिवम ने जीता कांस्य:राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र और ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवम पांडेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































