श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में गणेश उत्सव का समापन धूमधाम से हो रहा है। जमुनहा बाजार गणेश मित्र मंडल और जमुनहा गांव श्री राजा गणेश मित्र मंडल की मूर्तियों का विसर्जन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस की शुरुआत राम-जानकी मंदिर से हुई। यह जुलूस होलिका दहन स्थल, बस स्टैंड और कटहल लाइन चौराहा से गुजरा। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग, जमुनहा बाजार चौक, भरत मिलाप चौक और रानीपुरवा होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस विकास एचपी गैस एजेंसी चौक, जमुनहा गांव डाकखाना और भवानियापुर चौराहा से भी निकला। अंत में यह वासुदेव चौराहा, बरगदहा मार्ग, डीलवा मार्ग और इंडो-नेपाल रामपुर चौराहा होते हुए त्रिकुन्नी पहुंचा। यहां बूढ़ी राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। जुलूस में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगा रहे थे। पूरे बाजार में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस दौरान जमुनहा गांव समिति के अध्यक्ष रमेश भार्गव, प्रबंधक राजेश गुप्ता और विकास सोनी मौजूद रहे। जमुनहा बाजार समिति के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, प्रबंधक हिमांशु गुप्ता और रामू हिंदुस्तानी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे। विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए जमुनहा पुलिस चौकी और मल्हीपुर थाने की पुलिस तैनात रही। पुलिस प्रशासन की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम पूरा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की...
*मिशन कायाकल्प के तहत सभी पैरामीटर्स के सापेक्ष विद्यालयों को किया जाए संतृप्त-जिलाधिकारी*
*ऐसे सभी विद्यालय जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है, उन्हें...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































