सिसवा नगरपालिका के खेसरारी में सोमवार को एक पांच साल की बच्ची त्रिशा की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे त्रिशा को किसी जहरीले जीव ने काट लिया था। परिजन तुरंत उसे सिसवा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस सिसवा सीएचसी पहुंचे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। त्रिशा की मां वसुंधरा और पिता मनोहर का आरोप है कि बच्ची को मेंढक ने काटा था। उनका कहना था कि सिसवा सीएचसी में इलाज में लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान चली गई। परिजनों के हंगामे से अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति शांत की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि किस जहरीले जीव के काटने से मौत हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 22 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा...
मेष :- भाग्योदय कारक समय, संतान से सुख, व्यापारिक परेशानी शीघ्र दूर होगी।
वृष :- धन व्यय अधिक होगा, शरीर पीड़ा, दिया पैसा वापस मिले,...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































