सिसवा नगरपालिका के मीराबाई नगर वार्ड में बन रहे अमृत सरोवर का काम सोमवार को फिर से शुरू हो गया। 2 अगस्त को इसी सरोवर में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी, जिसके बाद जांच के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया था। सोमवार को एसडीएम, नायब तहसीलदार समेत कई अधिकारियों की उपस्थिति में यह काम दोबारा शुरू कराया गया। यह काम अमृत 2.0 योजना के तहत वार्ड नंबर 25 के मीराबाई तालाब को सुंदर बनाने और विकसित करने के लिए किया जा रहा है। हादसे के बाद सरोवर की सुरक्षा और निर्माण से जुड़े पहलुओं की जांच चल रही थी। अब काम शुरू होने के साथ ही छठ पर्व से पहले इस परियोजना को पूरा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। नगरपालिका ने 5 सितंबर 2026 के अपने पत्र नंबर 666 में बन रही सीढ़ी के तीनों तरफ बने गड्ढों को लेकर चिंता जताई थी। पत्र में बताया गया था कि बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे आने-जाने और निर्माण स्थल पर दिक्कत हो रही है। नगरपालिका ने जिलाधिकारी से सही अधिकारी को निर्देश देने का अनुरोध किया था कि इन गड्ढों में मिट्टी, मलबा और ईंट के टुकड़े भरवाए जाएं। पत्र में यह भी बताया गया था कि तालाब का विकास काम हिंदुओं की आस्था और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए लोगों के फायदे के लिए कराया जा रहा है। नगरपालिका ने समय पर काम पूरा कराने के लिए जरूरी कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि सरोवर के अगल-बगल सुरक्षा इंतजाम करके काम शुरू करा दिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि छठ पर्व से पहले अमृत सरोवर का काम पूरा कराने का लक्ष्य है। इसके बाद सरोवर का उद्घाटन किया जाएगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की...
*मिशन कायाकल्प के तहत सभी पैरामीटर्स के सापेक्ष विद्यालयों को किया जाए संतृप्त-जिलाधिकारी*
*ऐसे सभी विद्यालय जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है, उन्हें...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































