BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेज डीजे के कंपन से दुकानों में रखा सामान गिरा:मेडिकल स्टोर में...

तेज डीजे के कंपन से दुकानों में रखा सामान गिरा:मेडिकल स्टोर में दवा की बोतलें फर्श पर गिरकर टूटा, मुआवजे की मांग की

गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के कंपन से कई व्यावसायिक दुकानों में सामान गिरने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम विसर्जन यात्रा के दौरान तेज वाइब्रेशन से दुकानों के रैक और अलमारियों में रखा सामान नीचे गिर गया। मंगलवार सुबह दुकानें खोलने पहुंचे व्यापारियों ने फर्श पर बिखरा सामान देखा। अमित मेडिकल, अमर मेडिकल, शुभम मेडिकल, मां वैष्णो बेकर्स समेत आसपास की कई मेडिकल और जनरल स्टोर की दुकानों में सामान गिरा मिला। मेडिकल दुकानदारों के अनुसार, रैक पर रखी कांच की कई सिरप की बोतलें नीचे गिरकर टूट गईं, जिससे दवाओं का नुकसान हुआ। वहीं बेकरी और जनरल स्टोर में पैकेटबंद सामान और कांच के डिब्बे भी गिरकर टूट गए। व्यापारियों ने डीजे संचालकों पर लगाया आरोप दुकानदारों का आरोप है कि विसर्जन जुलूस में बज रहे तेज डीजे के कारण दुकानों में कंपन हुआ, जिससे रैक और अलमारियों में रखा सामान नीचे गिर गया। व्यापारियों ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित नियमों और डेसिबल सीमा का पालन नहीं किया गया। तेज ध्वनि और कंपन के कारण दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ। नुकसान के आकलन और कार्रवाई की मांग घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों और संबंधित गणपति समितियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दुकानदारों ने हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।