फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर खजुरिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल रामविलास (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार
रामविलास गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव के रहने वाले थे। वह किसी काम से फरेंदा थाना क्षेत्र के खजुरिया चौराहे पर पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फरेंदा थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















