BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया:पिस्टल दिखाकर खाते से 1 लाख ट्रांसफर...

बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया:पिस्टल दिखाकर खाते से 1 लाख ट्रांसफर कराए, 20 हजार नकद भी लूटे, 2 गिरफ्तार

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित के यूपीआई खाते से एक लाख रुपए अपने साथी के खाते में ट्रांसफर कराए। इसके अलावा उसके झोले में रखे 20 हजार रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, चार कारतूस, 17,140 रुपए नकद, चार मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मुताबिक, छावनी क्षेत्र के शंभूपुरा निवासी व्यक्ति ने 15 सितंबर को हर्रैया थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक अन्य आरोपी सत्यम तिवारी के भी घटना में शामिल होने की बात सामने आई है। वह अभी फरार है। पेट्रोल पंप पर बुलाकर कार में बैठाया, स्कूल ले गए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सूरज मिश्रा ने उसे फोन करके बड़हर कला स्थित त्यागी पेट्रोल पंप पर बुलाया था। वहां सूरज के साथ श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष और सत्यम तिवारी भी मौजूद थे। तीनों उसे काले रंग की स्विफ्ट कार में बैठाकर हरदिया प्राथमिक स्कूल ले गए। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी आरोप है कि स्कूल पहुंचने के बाद आरोपियों ने पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित को डराया और उसके यूपीआई खाते से एक लाख रुपए अपने एक साथी के खाते में ट्रांसफर करा लिए। झोले में रखे 20 हजार भी छीने, 17,140 रुपए बरामद आरोपियों ने पीड़ित के झोले में रखे 20 हजार रुपए भी छीन लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से इनमें से 17,140 रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी 2,860 रुपए उन्होंने खाने-पीने में खर्च कर दिए थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार; आर्म्स एक्ट भी जोड़ा पुलिस ने मामले में सूरज मिश्रा और श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सत्यम तिवारी भी घटना में शामिल था और अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।