महराजगंज पुलिस ने परसामलिक थाने में दर्ज एक मामले के वांछित अभियुक्त कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा सिंह पुत्र विनोद सिंह, निवासी ग्राम महदेइया, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। उसे थाना परसामलिक के मुअसं 77/26, धारा 69/351(3)/352 BNS के तहत वांछित घोषित किया गया था। यह गिरफ्तारी 16 सितंबर 2026 को हुई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। परसामलिक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मुनायन यादव और कांस्टेबल अंगद यादव की टीम ने अभियुक्त को पकड़ा।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज पुलिस ने किया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार:परसामलिक थाने में दर्ज कई...




















