Home सिद्धार्थनगर आज़ाद नगर में 10 माह से सड़क निर्माण रुका:पुरानी ईंटें हटने के...

आज़ाद नगर में 10 माह से सड़क निर्माण रुका:पुरानी ईंटें हटने के बाद मुख्य मार्ग गड्ढों में बदला

0
1
आज़ाद नगर में 10 माह से सड़क निर्माण रुका:पुरानी ईंटें हटने के बाद मुख्य मार्ग गड्ढों में बदला

नगर पंचायत उसका बाजार के वार्ड नंबर 14, आज़ाद नगर में सड़क निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मुख्य सड़क से स्वीटी के घर तक जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क की पुरानी ईंटें 10 महीने पहले नई सड़क बनाने के लिए हटाई गई थीं, लेकिन अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। दस महीने बीत जाने के कारण यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड निवासी सुजीत अग्रहरि ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से संपर्क किया, तो उन्हें नई ईंटें लगाने का आश्वासन दिया गया था। बाद में, जब IGRS पोर्टल पर शिकायत की गई, तो जवाब में बताया गया कि सड़क का कार्य डूडा परियोजना अधिकारी द्वारा कराया जा रहा है। हालांकि, डूडा से IGRS के माध्यम से ही इस संबंध में जानकारी मांगने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य उनके विभाग के अंतर्गत नहीं आता है। इससे कार्य की जिम्मेदारी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here