Home उत्तर प्रदेश एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट:पनियरा में बोलेरो...

एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट:पनियरा में बोलेरो तोड़ी, ड्राइवर घायल; थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग

0
3


पनियरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की और उनकी बोलेरो गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में बोलेरो चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज निवासी राहुल बोलेरो चालक है। गुरुवार को वह बोलेरो में कुछ किन्नरों को बैठाकर पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बधाई लेने जा रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर पांच स्थित कबीर नगर के पास दूसरे गुट के लोग दो गाड़ियों से वहां पहुंच गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने एरिया को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। हमलावरों ने बोलेरो में भी तोड़फोड़ की, जिससे गाड़ी पूरी तरह टूट गई। मारपीट के दौरान चालक राहुल को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष से जुड़े क्षेत्र के करीब दो दर्जन किन्नर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए हंगामा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here