Home उत्तर प्रदेश Krishna Janmashtami 2026 | Markets Decorated With Laddu Gopal Idols

Krishna Janmashtami 2026 | Markets Decorated With Laddu Gopal Idols

0
5

जुनेद अहमद | रामनगर सेमरा(नानपारा), बहराइच5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शहर के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह पूजन सामग्री, लड्डू गोपाल की आकर्षक प्रतिमाएं, झूले, पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

जन्माष्टमी के लिए बाजार में लड्डू गोपाल की अलग-अलग आकार और आकर्षक रूपों वाली प्रतिमाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों ने भगवान श्रीकृष्ण के लिए रंग-बिरंगी पोशाक, मोर मुकुट, हार, कंगन, पायल, बांसुरी और अन्य श्रृंगार सामग्री की कई वैरायटी रखी हैं।

घरों और मंदिरों में झांकी सजाने के लिए रंगीन झालर, फूल, पर्दे, पालने और सजावटी सामान भी खूब बिक रहे हैं। महिलाएं और बच्चे अपनी पसंद की पोशाक और सजावटी सामग्री खरीदते दिख रहे हैं।

कई परिवारों ने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंदिरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और रात में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। दुकानदार संतोष गुप्ता ने बताया कि बाजार और चौराहों पर ग्राहकों की भीड़ है। लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है और देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here