Home उत्तर प्रदेश राम नारायण मदेशिया शिशु मंदिर में बच्चों ने मनमोहक झांकी:बहराइच में रूप...

राम नारायण मदेशिया शिशु मंदिर में बच्चों ने मनमोहक झांकी:बहराइच में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा

0
8


बहराइच में राम नारायण मदेशिया सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक रूप सज्जा प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें छोटे छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चे राधा और श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजे दिखे। कान्हा की मुस्कान, हाथों में बांसुरी, सिर पर मोरमुकुट और राधा रानी की सुंदर पोशाक में बच्चों की छवियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्था प्रमुख हनुमान सिंह और प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी का खास मार्गदर्शन रहा। इसके संचालन और प्रबंधन में बैकुंठनाथ अवस्थी, अवधेश गुप्ता, रचना गुप्ता, बिंदु पाठक, प्रज्ञा श्रीवास्तव, आंचल मद्धेशिया, वर्णिका सोनी, शक्ति पाठक और सुरेंद्र भूषण मिश्रा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के आखिर में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और धर्म व संस्कृति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here