Home उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या ने श्रावस्ती जेल का निरीक्षण किया:महिला कैदियों की...

राज्य महिला आयोग सदस्या ने श्रावस्ती जेल का निरीक्षण किया:महिला कैदियों की समस्याएं सुनीं, सुविधाएं समय से देने के निर्देश दिए

0
12


श्रावस्ती जनपद में राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने श्रावस्ती जिले की जेल का दौरा किया और वहां का जायजा लिया। उन्होंने जेल में बंद महिला कैदियों को सरकार की तरफ से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सदस्या अंजू प्रजापति ने जेल में बंद सभी कैदियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने महिला कैदियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक और अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि महिला कैदियों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए और सभी बंदियों को समय पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इस मौके पर जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here