
रेहरा विकासखंड के ग्वालियर ग्रांट गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी गांव में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। पर्व को लेकर गांव के स्थानीय मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिरों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें, फूल और गुब्बारे लगाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को भी साफ-सुथरा कर सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाने की भी तैयारी है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आरती और पूजा की जाएगी। पर्व को लेकर ग्रामीण व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
Home उत्तर प्रदेश ग्वालियर ग्रांट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर:रेहटा ब्लॉक के गांव...































