Home उत्तर प्रदेश जरवल में 20 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:बृजभूषण शरण सिंह बोले- सम्मान...

जरवल में 20 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:बृजभूषण शरण सिंह बोले- सम्मान से बढ़ता है विद्यार्थियों का मनोबल

0
5


बहराइच के जरवल स्थित एकलव्य महाविद्यालय, झुकिया में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का पांचवां चरण आयोजित हुआ। इसमें जरवल, कैसरगंज और फखरपुर विकासखंड के 20 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए समय का सही इस्तेमाल और लगातार मेहनत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुबह जल्दी उठकर अनुशासन से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने को कहा। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही मंच, मौका और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के जरिए छात्रों का मनोबल बढ़ाने का अच्छा काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, शिक्षक, अभिभावक और कई खास लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here