Home उत्तर प्रदेश Janmashtami 2026 in Harraiya | Temple Decor & Laddu Gopal Idol Demand

Janmashtami 2026 in Harraiya | Temple Decor & Laddu Gopal Idol Demand

0
1

वेद प्रकाश | बेलाड़ी शुक्ल(हर्रैया), बस्ती17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हर्रैया में जन्माष्टमी को लेकर बाजार गुलजार। - Dainik Bhaskar

हर्रैया में जन्माष्टमी को लेकर बाजार गुलजार।

हर्रैया तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 4 सितंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर हर्रैया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भक्ति का माहौल है।

हर तरफ ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज रहे हैं। जन्माष्टमी के लिए क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में खास तैयारियां चल रही हैं। प्राचीन बाबा दुखछोर नाथ शिव मंदिर और मां कात्यायनी मंदिर को बिजली की लड़ियों और फूलों से सजाया जा रहा है।

जन्माष्टमी के कारण हर्रैया के मुख्य बाजार, सराफा बाजार और कपड़ा मार्केट में काफी चहल-पहल है। दुकानों पर छोटे बाल गोपाल से लेकर बड़ी मूर्तियों तक की कई तरह की श्रृंखलाएं सजी हुई हैं।

दुकानों पर लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं भक्तों को खूब पसंद आ रही हैं। ये पीतल और अष्टधातु से बनी हैं और कई आकार में उपलब्ध हैं। जरी, गोटा, मोतियों और जरदोजी के बारीक काम से सजी मखमली और रेशमी रंग-बिरंगी पोशाकें भी बाजार में खूब बिक रही हैं।

मोरपंख लगे मुकुट, कुंडल, बाजूबंद, मोतियों की माला और नक्काशीदार बांसुरियों जैसी श्रृंगार सामग्री की भी भारी मांग है। लकड़ी, पीतल और मेटल से बने नक्काशीदार झूले और हिंडोले (पालने) भी दुकानों की रौनक बढ़ा रहे हैं।

श्रद्धालु परिवार के साथ कान्हा का जन्मोत्सव घरों में मनाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। हर कोई अपने ‘लल्ला’ को सबसे सुंदर तरीके से सजाना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here