Home उत्तर प्रदेश एसपी कार्यालय के पास वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन:महराजगंज में चार...

एसपी कार्यालय के पास वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन:महराजगंज में चार आरोपी कोर्ट में पेश, बिना सत्यापन वीडियो न फैलाने की अपील

0
10


महराजगंज जिला मुख्यालय में एसपी कार्यालय के बगल कैंटीन के पास एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कलेक्ट चौकी इंचार्ज अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें मिराज पुत्र जाकिर और हसीबुल निशा पत्नी जाकिर (दोनों निवासी ग्राम बांसपर कोठी टोला पिपरा, थाना श्यामदेउरवा) शामिल हैं। इनके अलावा हसीना खातून पत्नी शमशेर अली और शमशेर अली पुत्र जबरूद्दीन (दोनों निवासी ग्राम जादू पिपरा, थाना भिटौली) भी इसमें शामिल हैं। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या जानकारी को बिना जांचे-परखे आगे न बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here