Home उत्तर प्रदेश ठूठीबारी थानाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनशन:निष्पक्ष जांच की...

ठूठीबारी थानाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनशन:निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू

0
12


ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष और पत्रकार दिनेश रौनियार ने ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह पर प्रताड़ित करने और एक मामले में निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन के इस रवैये से नाराज होकर उन्होंने कोतवाली के पास अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन पर बैठे दिनेश रौनियार का कहना है कि थानाध्यक्ष उन्हें लगातार मानसिक और प्रशासनिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पीड़ित को न्याय मिले और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। दिनेश रौनियार ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह अनशन जारी रहेगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चा तेज है और प्रशासनिक हलकों में भी यह मामला सुर्खियों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here