
श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुर्गापुर धूमबोझी के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। गांव में सड़क और नाली जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं, जिससे उन्हें रोज परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की नाली न होने से घरों का गंदा पानी कच्चे रास्तों पर भर जाता है। बारिश में हालात और बिगड़ जाते हैं। कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। राप्ती नदी पास होने के कारण बाढ़ के समय गांव के कई इलाकों में पानी भर जाता है। खराब रास्तों और गड्ढों में पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है। इससे हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीण गणपत, सदराम और अर्जुन समेत कई लोगों ने प्रशासन से गांव में सड़क और नाली बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि गांव वालों को राहत मिल सके।
Home उत्तर प्रदेश दुर्गापुर धूमबोझी के ग्रामीण सड़क-नाली की समस्या से परेशान:ग्राम पंचायत दुर्गापुर धूमबोझी...































