
बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में 3 सितंबर, 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, प्रबंधक इंजीनियर आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी और उप प्रधानाचार्या शिखा पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी भगवान की आरती उतारकर फूल चढ़ाए। प्रबंध निदेशक ने फल और मिठाई का भोग लगाया, जिसे बाद में अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं में बांटा गया। जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें समूह नृत्य, श्रीकृष्ण लीला पर लघु नाटक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शामिल थी। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों में सिविका, अवंतिका, रिमिसा, अर्थव, आकृति, अर्जुन, वानी, सुशांत, अक्षिता, अनंत, अरनवी, अध्यात्म, अयांश, तान्या, नमन, अरनव, अर्थव, भार्गवी, गार्गी, विराट, प्रत्यूष और जयश्री ने कृष्ण और राधा बनकर ‘अरे रे मेरी जान है राधा’ गीत पर खूबसूरत प्रस्तुति दी। कक्षा 1 के छात्र-छात्राओं कुंज, सानवी, श्रेयांस, अदिति, दिव्यांशु, आरायना, रुद्र, शैलजा, शाश्वत और आराध्या ने ‘वो है अलबेला’ गीत पर सुंदर समूह नृत्य किया। इसी तरह, कक्षा 5 की छात्राओं आशी, सृष्टि, आस्था, श्रेया, नितिका, अवंतिका, श्रद्धा और कोमल ने ‘कान्हा बरसाने में आ जाइयो’ गीत पर समूह नृत्य पेश किया। कक्षा 2 और 3 के बच्चों ने सुदामा चरित्र नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें मानस ने सुदामा और सुशांत ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया। सैफ और समी द्वारपाल बने और श्रीकृष्ण-सुदामा की दोस्ती की खूबसूरत लीला पेश की। कक्षा 4 के छात्र-छात्राओं सिद्ध, स्वास्तिका, अभिषेक, जिया, नीति, आकांक्षा, सैफ और समी ने श्रीकृष्ण जन्मदिवस पर लघु नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी। नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस पहनकर राधा-कृष्ण, सुदामा, द्वारपाल और गोपियों का किरदार निभाया।
Home उत्तर प्रदेश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।:प्रबंधकों ने उतारी आरती, बच्चों...





























