Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में SSB-पुलिस ने 119 बोरा चाइनीज लहसुन पकड़ा:नेपाल से तस्करी कर...

महराजगंज में SSB-पुलिस ने 119 बोरा चाइनीज लहसुन पकड़ा:नेपाल से तस्करी कर लाया गया था, एक गिरफ्तार; घर में छिपाकर रखा था 3.3 टन माल

0
2


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत महराजगंज में SSB, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रेंगहिया गांव में छापेमारी कर 119 बोरा चाइनीज लहसुन बरामद किया। बरामद लहसुन का कुल वजन 3332 किलोग्राम यानी करीब 3.3 टन है। कार्रवाई के दौरान एक भारतीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने 4 सितंबर की सुबह रेंगहिया गांव में संदिग्ध स्थान पर तलाशी ली। बताया गया कि सीमा स्तंभ संख्या 501 से करीब 600 मीटर भारत की ओर एक घर में नेपाल से तस्करी के जरिए लाए गए चाइनीज लहसुन को अवैध तरीके से रखा गया था। तलाशी के दौरान टीम को 119 बोरे मिले। प्रत्येक बोरे में 28 किलो लहसुन भरा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरजेश सिंह पुत्र बेचई सिंह निवासी ग्राम डिगही इटहिया, थाना ठूठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई है। टीम ने बरामद लहसुन को जब्त कर लिया है। आरोपी और बरामद माल के संबंध में संबंधित विभाग व थाना स्तर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीमा स्तंभ से 600 मीटर अंदर घर में रखा था तस्करी का माल संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि रेंगहिया गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामनरेश सिंह के घर में नेपाल से तस्करी के जरिए लाए गए चाइनीज लहसुन का अवैध भंडारण किया गया है। यह स्थान सीमा स्तंभ संख्या 501 से करीब 600 मीटर भारत की ओर बताया गया है। सूचना मिलने पर झूलनीपुर के समवाय प्रभारी निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद ने नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल और रेंगहिया पुलिस चौकी के उप निरीक्षक सूरज तिवारी को जानकारी दी। इसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में SSB, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। 119 बोरे मिले, हर बोरे में 28 किलो लहसुन 4 सितंबर की सुबह टीम ने रेंगहिया गांव में बताए गए संदिग्ध स्थान पर तलाशी और छापेमारी की। इस दौरान 119 बोरा चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। प्रत्येक बोरे में 28 किलोग्राम लहसुन था। बरामद माल का कुल वजन 3332 किलोग्राम निकला। कार्रवाई के बाद लहसुन को जब्त कर लिया गया। आरोपी गिरजेश सिंह को गिरफ्तार कर संबंधित विभाग और थाना स्तर पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस, SSB और राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद रेंगहिया पुलिस चौकी की टीम में उप निरीक्षक सूरज तिवारी, मुख्य आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी संतोष कुमार गौड़, आरक्षी अजीत यादव और आरक्षी संदीप शर्मा शामिल रहे। SSB की टीम में निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, आरक्षी धर्मेंद्र यादव, आरक्षी मोहम्मद खुर्शीद आलम, आरक्षी मोहम्मद सहीम अंसारी, आरक्षी राजेश कुमार यादव, चालक आरक्षी बृज किशोर और चालक आरक्षी गुलाम गौस शामिल रहे। राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और भारतेंदु मिश्रा मौजूद रहे। तस्करी पर कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में मचा हड़कंप भारत-नेपाल सीमा पर लगातार तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रेंगहिया में हुई इस कार्रवाई में एक साथ 119 बोरा चाइनीज लहसुन बरामद होने से तस्करी से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। टीम अब बरामद माल के स्रोत और इसे नेपाल से भारत लाने में शामिल लोगों के संबंध में भी आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here