Home देश श्रावस्ती में सेमगढ़ा-पासीपुरा मार्ग पर जलभराव-कीचड़ से लोग परेशान:कई गांवों को जोड़ने...

श्रावस्ती में सेमगढ़ा-पासीपुरा मार्ग पर जलभराव-कीचड़ से लोग परेशान:कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

0
0
श्रावस्ती में सेमगढ़ा-पासीपुरा मार्ग पर जलभराव-कीचड़ से लोग परेशान:कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में सेमगढ़ा चौराहे से पासीपुरा गांव तक जाने वाली सड़क पर इन दिनों भारी जलभराव और कीचड़ की समस्या है। कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क की हालत खराब होने से लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही है। सुबह के समय बच्चों को इसी कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या एक-दो साल से नहीं, बल्कि कई सालों से बनी हुई है। अभी तक इसका कोई पक्का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तुरंत मिट्टी डालकर इसे ऊंचा कराया जाए। साथ ही, सड़क का निर्माण या मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here